Blogमध्यप्रदेश

कटनी जिला अस्पताल में निर्माणाधीन इमारत से महिला ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिला अस्पताल परिसर कटनी में शनिवार को एक महिला ने निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उपचार में जुटे हैं। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button