मध्यप्रदेश
उमरियापान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पहुंचकर बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन; विधायक, उमरियापान- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को उमरियापान मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर में बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी रक्तदाताओं एवं शिविर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बनने के साथ ही समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। ऐसे सामाजिक आयोजन मानव सेवा के नए मार्ग प्रशस्त करते हैं और समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
शिविर के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला मंत्री प्रशांत राय, जितेंद्र अरोरा, वैभव चौरसिया, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, अंकित झरिया, रिंकू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।




