Blog
अमझर मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने लगे शिविर का जबलपुर कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, बीएलओ से फॉर्म-6 की उपलब्धता और प्राप्त आवेदनों की ली जानकारी
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कुंडम विकासखंड के भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ग्राम अमझर स्थित मतदान केंद्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाए गए विशेष शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से फॉर्म-6 की उपलब्धता और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में नाम जुड़वाने पहुंचे नागरिकों से भी चर्चा की और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पात्र युवाओं तथा ऐसे व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया, जिनके नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।





