मध्यप्रदेश

सूने मकान में नकबजनी का पनागर पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, करीब 45 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर सहित वारदात में प्रयुक्त ऑटो, सब्बल और हुड भी जब्त

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- जिले के पनागर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त ऑटो, सब्बल और ऑटो का हुड भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. अभिषेक चौबे उर्फ गुड्डू, पिता संतोष चौबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम केवलारी, (थाना पनागर)
2.आशीष चौबे, पिता संतोष चौबे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम केवलारी, (थाना पनागर)
3.ज्योति चौबे, पति आशीष चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम केवलारी, (थाना पनागर)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 45 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए ऑटो, सब्बल और ऑटो का हुड भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नकबजनी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button