मध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देव तथा सह-प्रभारी रेखा वर्मा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर भोपाल पहुंचे। दोनों नेताओं का राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।

भोपाल प्रवास के दौरान बिप्लब कुमार देव और रेखा वर्मा विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में आगामी सांगठनिक गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा के कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी के दौरे को आगामी दिनों में प्रदेश संगठन की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर पार्टी की आगामी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button