मध्यप्रदेश

25 सितंबर को भेल दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन एवं ‘पीएम ई-बस’ सेवा का भव्य शुभारंभ

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी है। 25 सितंबर 2026 को भेल दशहरा मैदान, भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 300 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा की बसें शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे तथा नागरिकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए रूट और बसों की संख्या तय होगी।

हर रूट पर रूट प्रभारी और दो बस प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बसों की तकनीकी जांच एवं फिटनेस सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button